Supreme Court News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासत गरमा सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सुप्रीम कोर्ट भी उनकी बात नहीं सुनेगा तो देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? दिग्विजय सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव आयोग होना जरूरी है। उन्होंने वोट चोरी और चंदा चोरी को कांग्रेस के दो बड़े मुद्दे बताते हुए इन पर अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।