केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लौटने की महत्वाकांक्षा छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 साल में वापसी की बात तो छोड़ दीजिए, कांग्रेस कभी इस देश में सत्ता में वापस नहीं आएगी। पिछले 40 वर्षों से आप नौ अलग-अलग राज्यों में सत्ता में नहीं रहे हैं। गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और लोगों की आवाज दबाई थी, ऐसे में उसी पार्टी द्वारा लोकतंत्र की बात करना उचित नहीं है।