Belonging A Journey of Love: मां और बेटे का रिश्ता कितना गहरा होता है, इसकी एक झलक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिली। मां को लेकर राहुल गांधी का भावुक संदेश शनिवार को सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कांग्रेस नेता ने अपनी मां सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए लिखा कि 60 साल बीतने के बाद भी उनमें आज तक कोई बदलाव नहीं आया है। उनके संस्कार और जीवन जीने का तरीका आज भी पहले जैसा है। राहुल ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, 'मां, मुझे आप पर गर्व है।'