अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति से राजनीतिक या व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है और कोई किसी को पसंद भी नहीं करता हो, लेकिन किसी व्यक्ति से उसका अपना जन्मदिन मनाने का अधिकार छीन लिया जाए, तो यह बंगाल में बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बंगाल की संस्कृति और मूल्यों को नुकसान पहुंचा रही हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसे कदमों से राज्य की संस्कृति और सामाजिक विरासत पर दाग लग रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के निजी अधिकारों और सामाजिक स्वतंत्रता में इस तरह का हस्तक्षेप उचित नहीं है।