5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले लोकसभा चुनाव तक बाबरी मस्जिद के मुद्दे को ICU में भी जिंदा रखेगी BJP, अधीर रंजन का तंज

Babri Masjid Controversy: अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव तक मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के मुद्दे को हवा देती रहेगी। उनका दावा है कि इसके जरिए मुस्लिम वोटों में बंटवारा कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 5 Nov 2026, 5:11 PM IST

BJP West Bengal Politics

कांग्रेस नेता अधीर रंजन और AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर (फोटो-IANS)

Murshidabad Babri Masjid: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बाबर और बाबरी मस्जिद का नाम लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बीजेपी का मकसद सिर्फ और सिर्फ अगले लोकसभा चुनाव के दौरान मस्लिम वोट बांटने का है। इसके लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी मुर्शिदाबाद में बाबर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे को जिंदा रखेगी। इसके लिए बीजेपी को भले ही ऑक्सीजन और सलाइन (ड्रिप) लगाकर ICU में ही क्यों न रखना पड़े। यानी कि इस मुद्दे में किसी भी हद तक जाना हो तो बीजेपी जाएगी।

मुस्लिम वोट बांटकर BJP को मिलेगा फायदा

अधीर रंजन का कहना है कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनावों के लिए बंगाल की मुर्शिदाबाद बाबरी मस्जिद के मुद्दे को हवा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कोई उम्मीदवार इसे बनाने की मांग उठाएगा और मुस्लिम वोट बंट जाएंगे। इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा।

मुर्शिदाबाद बाबरी मस्जिद का मुद्दा क्या है?

यह मुद्दा इसलिए हवा पकड़ रहा है क्योंकि हाल ही में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि वे 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद साइट पर पांच लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे और एक हाईवे ब्लॉक करेंगे।

इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी विधायक शखाराव सरकार ने कहा कि इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जाएगी। 6 दिसंबर अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी है।

यूपी की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनेगी दूसरी मस्जिद

यह मुद्दा इसलिए भी तूल पकड़ रहा है, क्योंकि AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर, 2025 को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मर्शिदाबाद में वैसी ही बाबरी मस्जिद बनाने का वादा किया था। उनके मुताबिक, मस्जिद लगभग 87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जिसमें दो मंजिला इमारत के अंदर 80,000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। वहीं, इसके परिसर में 20,000 और लोग नमाज पढ़ सकेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि मस्जिद का उद्घाटन 6 दिसंबर, 2028 को किया जाएगा।

इस मामले पर BJP और AJUP आमने सामने

कबीर की 6 दिसबंर को हाईवे जाम करने की चेतावनी पर बीजेपी ने कहा कि उन्हें मस्जिद बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन बीजेपी ने प्रोजेक्ट में कबीर की भूमिका पर सवाल उठाया। साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि बाबर के नाम पर इस मस्जिद का नाम मंजूर नहीं किया जाएगा।