West Bengal News: पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। बीरभूम में हुई कार्रवाई के दौरान 1150 जिलेटिन छड़ें, 989 डेटोनेटर और करीब 12 हजार मीटर डेटोनेटर कॉर्ड बरामद किए गए। वहीं, पांडबेश्वर इलाके में 21 अवैध बंदूकें और 65 कारतूस मिले हैं। बीरभूम में इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।