1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में महिला से अनैतिक काम, पति की भी बेरहमी से पिटाई; एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Gang Rape Accused Arrested: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम में एक महिला के साथ अनैतिक काम करने और उसके पति की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:09 PM IST

Gang Rape Accused Arrested

पश्चिम बंगाल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फोटो सोर्स- AI

West Bengal Gang Rape Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर अनैतिक काम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने महिला और उसके पति को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पहले महिला के पति की बेरहमी से पिटाई की और फिर महिला को पास के एक खाली कमरे में ले जाकर उसके साथ ज्यादती किया। इस मामले में पुलिस ने रविवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

रिश्तेदार के घर आए थे महिला और उसका पति

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने पति के साथ 30 अक्टूबर को दक्षिण 24 परगना जिले के राजपुर-सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 स्थित सुभाषग्राम में एक रिश्तेदार के घर आई थी। शिकायत के अनुसार, 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे महिला अपने पति के साथ इलाके में किसी दूसरे व्यक्ति के घर जा रही थी। इसी दौरान पांच युवकों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोक लिया।

पति को पीटा, महिला को चाकू दिखाकर धमकाया

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पांचों आरोपियों ने पहले उसके पति की जमकर पिटाई की। जब महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकालकर उसे चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद महिला को पास के एक खाली कमरे में घसीटकर ले जाया गया। आरोप है कि वहां एक युवक ने महिला के साथ अनैतिक काम किया, जबकि बाकी आरोपी उसके हाथ-पैर पकड़े रहे।

पुलिस में शिकायत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को पुलिस के पास जाने या किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने रात एक अन्य स्थानीय घर में शरण ली। 31 अक्टूबर को वे सोनारपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है।

इलाके में तनाव, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मामले के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग मुख्य आरोपी समेत बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल