
murder case solved nephew killed body found in car, पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला और कार जिसमे शव मिला था (Source-patrika)
Singrauli Murder Case Solved: मध्यप्रदेश के सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में कार में मिली युवक की लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महिला है जो कि मृतक की मामी है, पूछताछ में आरोपी महिला ने भांजे से लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकारते हुए हत्या करना कबूल किया है। महिला ने गला घोंटकर हत्या की थी और फिर शव को कार में रखकर हादसा बताने की साजिश की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई।
मोरवा थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उनकी कार में ड्राइवर सीट पर मिला था। मृतक के भाई राहुल कुमार गुप्ता ने पुलिस को कार में शव होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी तक पहुंच गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता और उसके रिश्ते की मामी के बीच लंबे समय से आपसी संबंध थे। पुलिस ने उक्त मामी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आरोपी मामी ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके सत्यप्रकाश के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन सत्यप्रकाश शादी के लिए दबाव बनाने लगा था।
सत्यप्रकाश के द्वारा शादी का दबाव बनाने से वो मानसिक रूप से परेशान थी और घटना वाले दिन भी सत्यप्रकाश ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। तभी उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को कार की ड्राइविंग सीट पर ले जाकर रख दिया था, जिससे पुलिस को ये हादसा लगे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का पर्दाफाश करने में उपनिरीक्षक एसपी तिवारी, उपनिरीक्षक अर्चना धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक संगीता सिंह, डीएसपी सिंह, सुनील दुबे, कुलदीप शर्मा, त्रिपुरल मिश्रा, श्यामसुंदर बैस, रामकली पनिका, अर्जुन यादव, आकाश पटेल और राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Updated on:
02 Aug 2026 08:24 pm
Published on:
02 Aug 2026 08:23 pm
