
Singrauli Viral Wedding Card- 'भाजपा' प्रजापति ने शादी से एक दिन पहले दे दी जान (फोटो सोर्स- Patrika)
Singrauli Viral Wedding Card- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से कुछ दिन पहले एक रोचक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था। इस कार्ड में दूल्हे के नाम 'गेंदालाल' और दुल्हन का नाम 'भाजपा' लिखा था। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। सिंगरौली के सरई क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव में एक युवती का नाम 'भाजपा प्रजापति' (Bhajpa Prajapati) था जिसकी 19 जून शुक्रवार को शादी होनी थी। हालांकि, शादी के एक दिन पहले दोनों परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लग गया। शादी से एक दिन पहले यानी 18 को भाजपा प्रजापति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भाजपा 19 साल की थी। भाजपा के इस आत्मघाती कदम से परिवार में शोक की लहर है। चितरंगी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। हालांकि,आत्महत्या करने का कारण अब तक सामने नहीं आया है।
दरअसल, करीब चार-पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर सिंगरौली जिले में हो रही एक शादी का कार्ड चर्चा का विषय बन गय। इसका कारण यह था कि शादी के कार्ड में दूल्हे का नाम 'गेंदलाल प्रजापति' और दुल्हन का नाम 'भाजपा प्रजापति' लिखा है। जैसे ही यह कार्ड लोगों के हाथ लगा, गांव से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों ने चुटकी लेना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि- जहां बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए लाइन लगाते हैं, वहीं गेंदलाल सीधे शादी करके स्थायी सदस्य बनने जा रहे हैं।
भाजपा की आत्महत्या की खबर सुनते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस नेमामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की जांच में भाजपा के दूल्हे को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक से भाजपा की शादी होने वाली थी, उसकी उम्र करीब 36 साल है। इसका मतलब ये है कि दूल्हे और दुल्हन की उम्र में लगभग 17 साल का बड़ा अंतर था। बतायायह भी जा रहा है कि जिस जगह पर भाजपा ने फांसी लगाई थी वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। सदमे में डूबा परिवार भी अभी कुछ बोलने की हालत में नहीं है।
Updated on:
19 Jun 2026 04:32 pm
Published on:
19 Jun 2026 04:32 pm
