3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर को मिलेगी 5 नई सड़कों की सौगात, 15 मीटर चौड़ा बायपास बनेगा, DPR तैयार

Five New Roads Construction: ग्वालियर जिले में पांच प्रमुख सडक़ों का निर्माण होगा। इसमें 15 मीटर चौड़े बायपास का निर्माण भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में खर्च होंगे 273 करोड़ रुपए।
2 min read
Google source verification
Gwalior five new roads construction project bypass DPR ready

Gwalior Roads Construction Project- डबरा-भितरवार क्षेत्र में पांच प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण (फोटो सोर्स- Magnific)

Roads Construction Project: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा और भितरवार क्षेत्र में करोड़ों की लागत से पांच प्रमुख सड़कों का निर्माण (Five New Roads) होगा, इन सभी निर्माण का लेकर वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जबकि मकोड़ा टेकनपुर मार्ग निर्माण और करहिया मकरध्वज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त सड़कों के निर्माण से कई गांव सीधे शहर से जुड़ जाएंगे और बारिश के दौरान आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

जानकारी के अनुसार 42.76 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार उक्त सभी सड़क निर्माण का सेटेलाइट नक्शा तैयार किया जा चुका है। जबकि मकौड़ा टेकनपुर मार्ग की डीपीआर तैयार की जाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआर के अनुसार 8.1 किमी तक सड़क का निर्माण होगा, 4 मीटर चौड़ी बनेगी। 10.53 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होगा। उक्त मार्ग बनने से मकौड़ा, कल्याणी, टीसीपी, हाइवे स्थित बौना, ऊधलपाड़ा, बझेरा, करीब 8 गांव के रहवासी लाभांवित होगे।

करहिया मकरध्वज की भी डीपीआर तैयार

करहिया मकरध्वज की भी डीपीआर तैयार हो गई है। डीपीआर के अनुसार 3.65 किलोमीटर तक सड़क बनेगी, करीब 5.50 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण होगा। करीब 3.75 मीटर सड़क चौड़ी बनेगी। पूरी सड़क डामर की बनेगी। उक्त मार्ग बनने से मकरध्वज मंदिर तक जाने के लिए मार्ग सुगम होगा, नैनागिरी आदिवासी बस्ती, दुबई और मेहगांव पहुंच मार्ग तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

20 करोड़ से बनेगा बायपास

नरवर करैरा जाने के लिए बागवाई से वाया घाटमपुर होते हुए हरसी नरवर मार्ग तक बाईपास का निर्माण (Bypaas Construction) होगा। 20 करोड़ रुपए की राशि से बजट पास है। 6 किलोमीटर तक डामरी सडक बनेगी, 15 मीटर चौड़ा यह बाइपास निर्माण होगा। हालांकि अभी जगह प्रस्ताव को लेकर मामला अटका है। उक्त बायपास बनने से भितरवार के मुख्य मार्ग पर जाम नहीं लगेगा और जाम से निजात मिलेगी।

यहां भी बनेंगी सड़कें

दौरार सहसारी मार्ग तक 4.31 किमी की सड़क निर्माण का बजट 5.60 करोड़ रुपए से पास किया गया है। इसी प्रकार घाटीगांव क्षेत्र की पार से जखा वाया इमलिया मार्ग तक 2.1 किलोमीटर की नवीन सड़क बनेगी। जिसके लिए 2.73 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।

डीपीआर हो चुकी तैयार- पीडब्ल्यूडी

मकौड़ा टेकनपुर मार्ग निर्माण की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द टेंडर निकाला जाएगा। अन्य सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही उक्त मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा।- राजीव श्रीवास्तव, एसडीओ लोक निर्माण विभाग डबरा