17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: मायरा भरकर लौट रहे तीन भाई-बहनों की हादसे में मौत, अस्पताल में शव देख बिलख पड़े परिजन

राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो बच्चों के शव देखकर बिलख पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:17 AM IST

jaipur road accident

Photo- Patrika

दूदू। राजस्थान में दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे-37-ए पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन भाई-बहनों की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने- सामने की भिड़ंत में दो युवती व एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों युवक-युवतियां सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक कबाड़ में तब्दील हो गई।

पुलिस के अनुसार खुड़ियाला गांव निवासी चारों युवक-युवतियां मूंगीथला गांव में आयोजित शादी समारोह में मायरा भरकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे जब वे मंगलवाड़ा और सेवा गांव के बीच पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

बाइक को टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार

हादसे में खुड़ियाला निवासी देशराज (23) पुत्र श्रीराम जाट, ललिता (19) पुत्री तेजकरण जाट तथा किस्मत (18) पुत्री तेजकरण जाट गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सुलोचना (24) पुत्री तेजकरण जाट गंभीर रूप से घायल हो हुई। सूचना पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से राजकीय उप जिला अस्पताल दूदू पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने देशराज, ललिता और किस्मत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल सुलोचना को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। दूदू थानाधिकारी संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसे के बाद बाइक को टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

शादी की खुशियां मातम में बदल गई

हादसे में परिवार के तीन जनों की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो बच्चों के शव देखकर बिलख पड़े। इस दौरान अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। देर रात तक अस्पताल और गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।