16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: दिवाली का ‘ब्रेक’ ख़त्म, अब जयपुर में बुलडोज़र एक्शन! सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक के अतिक्रमणों पर बड़ा अपडेट 

New Sanganer Road Encroachment: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को दिए दो सप्ताह। पालना रिपोर्ट पेश न करने पर अफसरों को व्यक्तिगत रूप से तलब करने की चेतावनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 16 Nov 2026, 3:38 PM IST

Rajasthan High Court Orders JDA To Remove Encroachment From Sodala To Gurjar Ki Thadi New Sanganer Road Jaipur

अतिक्रमण हटाने हुए जेडीए का बुलडोज़र- File Pic

राजधानी जयपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार न्यू सांगानेर रोड पर सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक फैले अतिक्रमणों के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह दो सप्ताह के भीतर इस पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करे और इसकी पालना रिपोर्ट का शपथ पत्र पेश करे। हाईकोर्ट ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा यानी दो सप्ताह में पालना रिपोर्ट पेश नहीं की गई, तो संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा। ऐसे में साफ़ है कि दिवाली पर्व के दौरान थमी कार्रवाई एक बार फिर से बड़े पैमाने पर शुरू होना वाली है।

हाईकोर्ट के आदेश की प्रमुख बातें

जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने सुरेश चंद रावत व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए ये महत्वपूर्ण आदेश पारित किए। जेडीए और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक न्यू सांगानेर रोड के अतिक्रमण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

अदालत ने निर्देश दिया है कि कार्रवाई पूरी कर दो सप्ताह में शपथ पत्र के साथ पालना रिपोर्ट दाखिल की जाए। ऐसा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों को कोर्ट में तलब किया जाएगा।

एक दर्जन से ज्यादा अर्जियां खारिज

सुनवाई के दौरान इस मामले में पक्षकार बनने के लिए पेश किए गए करीब एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्रों को भी खंडपीठ ने सिरे से खारिज कर दिया। इससे अतिक्रमण हटाने की राह में आ रही कानूनी अड़चनें दूर हो गई हैं।

अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तारीख तय की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट गीतेश जोशी, एडवोकेट जसवंत परसोया और वागिश शर्मा ने पैरवी की।

जल्द शुरू हो सकती है बड़े स्तर पर कार्रवाई

सोडाला से गुर्जर की थड़ी के बीच अतिक्रमणों के कारण लंबे समय से यातायात का भारी दबाव और जाम की स्थिति बनी रहती है। हाईकोर्ट की इस सख्ती और एक दर्जन से ज्यादा अर्जियां खारिज होने के बाद अब जेडीए की प्रवर्तन शाखा (Enforcement Wing) द्वारा इस रूट पर बड़े स्तर पर पीला पंजा (बुलडोजर) चलाने की तैयारी तेज होने की उम्मीद है।