14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: डेटिंग एप पर हुआ प्यार, शादी के लिए कनाडा से राजस्थान आई 61 साल की महिला; उम्र देखकर मुकरा युवक

कनाडा की 61 साल की महिला डेटिंग एप पर मिले 31 साल के युवक से शादी करने नीमराणा पहुंची। एक साल की बातचीत के बाद उम्र जानकर युवक ने इनकार कर दिया। विवाद के बाद महिला ने दूतावास से मदद मांगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 14 Nov 2026, 9:58 PM IST

canadian woman comes to rajasthan for marriage

दूतावास की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले जाते हुए (फोटो सोशल मीडिया)

नीमराणा: डेटिंग एप पर शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंचने की उम्मीद में कनाडा की 61 साल की महिला हजारों किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के नीमराणा पहुंच गई। उसे उम्मीद थी कि एक साल से चल रहा रिश्ता अब शादी में बदल जाएगा, लेकिन युवक से मुलाकात के बाद कहानी बदल गई। महिला की उम्र सामने आने पर 31 साल के युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आखिरकार महिला ने अपने देश के दूतावास से संपर्क कर मदद मांगी। दूतावास की सूचना पर नीमराणा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। फिलहाल, महिला को कोटपूतली स्थित कोर सेंटर में रखा गया है।

डेटिंग एप से शुरू हुई थी बातचीत

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पानीपत निवासी 31 साल के युवक की करीब एक साल पहले डेटिंग एप के माध्यम से कनाडा निवासी महिला से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता आगे बढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी करने पर सहमति जताई। इसी भरोसे के साथ महिला टूरिस्ट वीजा पर 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची।

दिल्ली एयरपोर्ट से महिला को नीमराणा लाया युवक

महिला के दिल्ली पहुंचने पर युवक उसे लेने एयरपोर्ट गया। वहां से वह महिला को नीमराणा स्थित अपनी मौसी के फ्लैट पर ले आया। महिला करीब दो दिन तक युवक के साथ रही। इस दौरान जब शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र करीब 61 साल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद 31 साल के युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

दूतावास की सूचना पर पहुंची पुलिस

शादी से इनकार किए जाने के बाद महिला ने 13 नवंबर को कनाडा के दूतावास से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शनिवार को दूतावास की ओर से सूचना मिलने पर नीमराणा थाना पुलिस संबंधित सोसायटी पहुंची। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और मामले के संबंध में पूछताछ की। फिलहाल, महिला को कोटपूतली स्थित कोर सेंटर में रखा गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।