14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर: विवेक जैन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, कोविड वैक्सीन के लिए किया था देहदान

कोविड वैक्सीन ट्रायल के लिए देहदान करने वाले अलवर के विवेक जैन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके योगदान की तारीफ कर रहा है तो कोई परिवार को सरकारी मदद नहीं मिलने पर सवाल उठा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 14 Nov 2026, 12:06 PM IST

Corona Vaccine Trial Volunteer

विवेक जैन की पत्नी सुनीता जैन उनकी फोटो के साथ (Photo-Patrika)

अलवर. कोविड वैक्सीन के लिए अपना शरीर दान करने वाले अलवर के विवेक जैन का 7 नवंबर को निधन हो गया था और 8 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। वहीं उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने परिवार की आर्थिक हालत बयां करते हुए बताया कि पिछले साल से सरकार की तरफ से कोई उनकी सुध लेने नहीं आया। यहां तक कि विवेक जैन के निधन के बाद भी किसी ने परिवार से संपर्क नहीं किया। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके योगदान की बात कर रहा है तो कोई सरकार की उपेक्षा कर रहा है।

सरकार की उपेक्षा कर रहे लोग

सोशल मीडिया पर यूजर्स विवेक जैन की मौत की खबर पर शोक जताने के साथ-साथ उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार का उपेक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि ऐसे समय में सरकार को मदद करनी चाहिए वरना आगे कभी ऐसे कामों के लिए कोई व्यक्ति आगे नहीं आएगा।

एक दूसरे यूजर ने सरकार की उपेक्षा करते हुए कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले भुगत रहे हैं और सरकार अडाणी व अंबानी को पोषित कर रही है।


एक अन्य यूजर ने कहा कि जिस योद्धा ने देश के लिए अपना शरीर दान में दे दिया उस योद्धा का परिवार ऐसे तंगहाली में जीवन बिताए अच्छी बात नहीं है। इसके लिए उन्होंने सरकार से विवेक जैन के परिवार की मदद के लिए गुहार लगाई है।


वहीं, एक दूसरे यूजर ने यह भी कहा कि सरकार को विवेक जैन का बेहतर इलाज करवाना चाहिए था और अब उनके परिवार की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

विवेक जैन के योगदान को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर विवेक जैन के योगदान को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि फैसले ऐसे लेने चाहिए कि निशान बने, काम ऐसे करने चाहिए कि पहचान बने और जीवन ऐसा जीना चाहिए कि मिसाल बने।

वहीं दूसरे यूजर ने इस पर अलग राय रखते हुए लिखा कि अंधभक्ति उतनी ही करो जिसमें आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके। बाकी राष्ट्रवाद और देशभक्ति के नाम पर जनता को पार्टी भक्ति में उलझा दिया है।

विवेक जैन की पत्नी ने बताई परिवार की हालत

विवेक जैन की पत्नी सुनीता जैन ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। विवेक पिछले करीब एक साल से बीमार थे और इलाज के लिए परिवार को कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। दो ऑपरेशन भी हुए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। सुनीता ने कहा कि कोरोना के समय विवेक ने लोगों की भलाई के लिए वैक्सीन ट्रायल में अपना शरीर दिया था और सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया था। लेकिन पिछले एक साल से सरकार की ओर से परिवार की कोई सुध नहीं ली गई। अब पति के जाने के बाद तीन बच्चों (14, 13 और 2 साल) की जिम्मेदारी अकेले सुनीता पर है। परिवार में कमाने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है और निधन के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया।