पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार परिजन रातभर शाकिर की तलाश करते रहे। सुबह करीब 5 बजे सरिस्का फन सिटी की बाउंड्री और स्कूल के पीछे सोहनपुर स्टैंड से करीब 150 मीटर दूर शाकिर अचेत अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। सिर, पसलियों और पैरों में चोट के अलावा छाती और गुप्तांगों पर गर्म सरिये से दागने के निशान भी थे।