सीएम साय ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में इन दो दिनों के बीच में अनेक सत्र हुए और अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई, जिन पर वक्ता भी अलग-अलग थे। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति एक सतत प्रक्रिया है। निश्चित रूप से इससे महिला मोर्चा में एक नए उत्साह का संचार होगा।