9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 Asia Cup 2026: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर, बांग्लादेश भी सेमीफाइनल में पहुंची

U19 Asia Cup 2026 में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका की हार के बाद बांग्लादेश को भी अंतिम चार का टिकट मिल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 9 Nov 2026, 5:43 PM IST

AFG vs SL

अंडर 19 एशिया कप में अफगानिस्तान की जीत (फोटो- ACC X)

Afghanistan U19 vs Sri Lanka U19: अंडर-19 एशिया कप 2026 के दसवें मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 275 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 169 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ अफगानिस्तान के ग्रुप बी में 6 अंक हो गए हैं और वह अंतिम चार में पहुंच गई है। साथ ही, श्रीलंका की हार की वजह से बांग्लादेश को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में मलेशिया को 205 रन से हराया था।

फिर टूटा श्रीलंका का सपना

आपको बता दें कि श्रीलंका इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सीनियर क्रिकेट में टी20 और वनडे वर्ल्ड कप के खिताब जीते हैं। इसके अलावा, उसने एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है। लेकिन अंडर-19 स्तर पर वह आज तक एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार भी वह अपने ग्रुप स्टेज में सिर्फ मलेशिया को 9 विकेट से हरा पाई। इसके बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इस मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 22 रन पर उसका पहला विकेट फरीदुल्लाह के रूप में गिर गया। लेकिन उसके बाद नबीदुल्लाह की 55 और सुभान जाखैल की 107 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान 275 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

276 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए, जिसमें से तीन का तो खाता भी नहीं खुला। सिर्फ कीथमा विथानापथिराना ने 48 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। वह श्रीलंकाई टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका बड़ी हार का नहीं टाल सका और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ग्रुप B से अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अंतिम 4 में पहुंचने में सफल रही हैं, तो वहीं श्रीलंका के साथ मलेशिया की टीम भी बाहर हो गई है।