
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)
SA vs NZ Head To Head in T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों में वही एकमात्र टीम है जिसे अब तक कोई हरा नहीं सका है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 में सिर्फ एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए अंतिम चार में जगह बना ली।
हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं और हर बार साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। पहली बार 2007 के सुपर-4 चरण में दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 1 रन से हराया, 2010 में 13 रन से जीत दर्ज की, जबकि 2014 में साउथ अफ्रीका ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 2026 के वर्ल्डकप में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थीं, जहां प्रोटियाज टीम ने आसानी से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने होने जा रही हैं, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड भी कमजोर रहा है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका न सिर्फ इस वर्ल्ड कप में अजेय है, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार जीत का रिकॉर्ड भी उसे अतिरिक्त आत्मविश्वास देगा। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब भी साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी। यानी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को कुल छह बार हराया है।
यह सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जबकि जियोहॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Published on:
02 Mar 2026 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
