3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैमसन ने जिताया मैच, लेकिन ड्रेसिंग रूम में इस खिलाड़ी की हुई जमकर तारीफ, दिया गया मेडल

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन संजू सैमसन एक छोर पर जमकर खड़े रहे। उन्होंने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली।

2 min read
Google source verification
टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-IANS)

IND vs WI Super 8, Impact Player of The Match: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल खेला गया, जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली और इसी पारी के दम पर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस पारी की वजह से संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन ड्रेसिंग रूम में गुणगान किसी और प्लेयर की हुई।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 20 ओवर में 195 रन बना दिए। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 4-4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 40 या उससे अधिक रन खर्च किए।

शुरू से अंत तक जमे रहे संजू

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन संजू सैमसन एक छोर पर जमकर खड़े रहे। उन्हें कुछ देर तक तिलक वर्मा का साथ मिला और इसके बाद उन्होंने आखिरी बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय टीम को 19.2 ओवर में ही जीत दिला दी। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली।

संजू सैमसन को इस वर्ल्ड कप में ज्यादातर मैचों से बाहर बैठना पड़ा। उन्हें ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेलने को मिला, इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। सुपर 8 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से हार गई, तो संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी शुरुआत देने वाले संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो किया, वह कई सालों तक याद रखा जाएगा।

संजू सैमसन की चर्चा तक नहीं

हालांकि ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन से ज्यादा जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और शिवम दुबे की तारीफ हुई। जसप्रीत बुमराह को दो विकेट लेने की वजह से इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें मेडल भी दिया गया। वहीं बुमराह ने तिलक वर्मा और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की। इस दौरान संजू सैमसन का नाम भी नहीं लिया।