scriptBJP के ‘शत्रु’ ने वरुण गांधी को CM पद के लिए बताया योग्य कैंडिडेट | Varun gandhi could be perfect choice for bjp in UP Polls: Shatrughan Sinha | Patrika News
71 Years 71 Stories

BJP के ‘शत्रु’ ने वरुण गांधी को CM पद के लिए बताया योग्य कैंडिडेट

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सांसद वरुण गांधी उत्तर प्रदेश में सीएम पद के योग्य हैं। पार्टी को इस बारे में निर्णय लेना चाहिए।

Jun 14, 2016 / 11:53 pm

सिन्हा इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में कैदियों का तंबाकू से होनेवाली हानियों के बारे में जानकारी देने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पार्टी लाइन को दरकिनार करते हुए यह बयान दे डाला। बता दें कि यूपी के सीएम कैंडिडेट को लेकर तरह-तरह के कयासों का बाजार है। सीएम पद के लिए जिन नामों की चर्चा की जा रही है, उनमें वरुण गांधी का नाम भी शामिल है। 
गौरतलब है कि वरूण गांधी ने स्वागत पोस्टर और रैली के जरिए ताकत दिखाकर एक तरह से सीएम पद की दावेदारी जताई थी। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वरुण को यूपी का भावी सीएम बताने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Home / 71 Years 71 Stories / BJP के ‘शत्रु’ ने वरुण गांधी को CM पद के लिए बताया योग्य कैंडिडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो