scriptमिस्र में ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हमला, 7 लोगों की मौत, 14 घायल | 7 people killed, 14 injured in an attack on a in Egypt | Patrika News
अफ्रीका

मिस्र में ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हमला, 7 लोगों की मौत, 14 घायल

अज्ञात लोगों ने ईसाइयों से भरी एक बस पर हमला कर दिया जिसमें सात लोगों की मौत जबकि 14 लोग जख्मी हो गए।

नई दिल्लीNov 02, 2018 / 08:39 pm

mangal yadav

काहिराः मिस्र में कॉप्टिक ईसाई मठ की ओर जा रही बस पर हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत जबकि 14 लोग घायल हो गए। हमले में घायल लोगों की हालत काफी नाजुक है। चर्च के प्रवक्ता बोल्स हलीम के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमले की सूचना मिलने के पहुंची पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हमले के लिए किसी आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

र हमले करते रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1058358014485377024?ref_src=twsrc%5Etfw

2017 में 28 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले मई 2017 में आतंकियों ने ईसाईयों को चर्च परिसर में ले जाने वाले वाहन में आग लगा दी थी। इस घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। नवंबर 2017 में ही आतंकियों ने एक मस्जिद को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 235 लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि मिस्र में कॉप्टिक ईसाई अल्पसंख्यक हैं जिनकी अनुमानित 10 प्रतिशत आबादी है। 2011 से ही यहां पर आतंकी ईसाइयों को निशाना बनाक

Home / world / Africa / मिस्र में ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हमला, 7 लोगों की मौत, 14 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो