
Amit Shah Rally In CG: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अमित शाह गरजे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 दिन में दूसरी बार प्रदेश दौरे पर थे। इस दौरान शाह ने बेमेतरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र को साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में माहौल बनाया। जनसभा में शाह बोले - आने वाले 2 साल में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। कांग्रेस ने नक्सलवाद का पालन पोषण करने का काम किया। मोदी सरकार बनी तो पूरे देश में समाप्त कर देंगे। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का विरोध कांग्रेस करती थी, अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया।
शाह बोले - घमंडिया गठबंधन बनाकर 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करके कांग्रेस फिर से चुनाव लड़ने आई है। छत्तीसगढ़ में भूपेश एंड कमपनी ने घोटाले पर घोटाला किया। बघेल ने पीएससी घोटाला, गोबर गोठाला, गोठान गोठाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया।
दुर्ग लोकसभा सीट पर छत्तीसगढ़ के तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा - कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। ब्जीपेश से वर्तमान सांसद विजय बघेल प्रत्याशी चुने गए है। वहीं कांग्रेस से राजेंद्र ठाकुर मैदान में उतरे है। अमित शाह की जनसभा में विजय बघेल बोले- अटल जी, आडवाणी जी की तरह मोदी जी और शाह जी ने इस देश को दुनिया में सम्मान दिलाया। यह मामूली चुनाव नहीं है, यह महायज्ञ हे। एक आहुति वोट के रूप में जरूर डालहू।
Updated on:
27 Apr 2024, 9:03 AM IST
Published on:
26 Apr 2024, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.