
CG Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चिलचिलाती धुप में भी मतदान जारी है। मंत्री, विधायक, प्रत्याशियों के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर दिया है। रमन सिंह अपनी पत्नी के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल मतदान केंद्र में वोट किए। रमन सिंह के बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाल दिए थे।
इन तीन लोकसभा सीट पर मैदान इन तीनों सीटों पर भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान में उतरे है। राजनांदगाव से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय प्रत्याशी चुने गए है, इनके बीच कांटे की टक्कर है। वहीं महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी भाजपा कमान संभालते हुए तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू मैदान में उतरे है।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
मोहला मानपुर और बिन्द्रानवागढ़ समेत कांकेर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा वहीं अन्य पोलिंग बूथों में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
कुल मतदाता- 52,84,938
पुरुष मतदाता- 26,05,350
महिला मतदाता- 26,79,528
थर्ड जेंडर- 60
कुल मतदान केंद्र- 6567
संगवारी मतदान केंद्र- 330
युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117
आदर्श मतदान केंद्र- 130
3 लोकसभा क्षेत्र में 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता
2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती
6567 मतदान केंद्र
नो नेटवर्क जोन में 76 मतदान केंद्र
Updated on:
27 Apr 2024 08:21 am
Published on:
26 Apr 2024 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
