इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, एक पक्ष से रवि वर्मा, मनोज कुंभकार, मोहन कुंभकार, दुर्गेश कुंभकार, शांति बाई कुंभकार और नारायण कुंभकार घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से भार्गव राव, मनीष कुमार वर्मा और सुमित मिश्रा के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत के आधार पर बलवा, आर्म्स Act (हथियार अधिनियम) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी देव वर्मा और सुमित मिश्रा सहित अन्य संलिप्त आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।