
जिज्ञासा ही असली पत्रकारिता है... लक्ष्मी विश्वकर्मा मैं पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हूँ। वर्तमान में मैं राजस्थान पत्रिका, रायपुर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहां विभिन्न विषयों पर समाचार लेखन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और पाठकों तक सटीक एवं प्रभावी जानकारी पहुंचाने का कार्य करती हूँ। इससे पहले मुझे IBC24 में कंटेंट राइटर के रूप में काम करने का अवसर मिला, जहां मैंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल मीडिया और त्वरित समाचार प्रस्तुति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। समाचार लेखन के साथ-साथ मुझे सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने और खबरों को रील्स एवं शॉर्ट वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करने का भी अनुभव है। मेरा प्रयास रहता है कि जटिल विषयों को भी सरल और रोचक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया जाए। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से स्नातक तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। मैं निरंतर सीखने, नए प्रयोग करने और डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ खुद को बेहतर बनाने में विश्वास रखती हूं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
