Unique Names of Bhagwan: राजस्थान की लोक संस्कृति में आस्था केवल मंदिरों, मूर्तियों और धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आसपास के परिवेश के साथ भी गहरे जुड़ी हुई है। यहां देवी-देवताओं के नामकरण में भी लोगों की कल्पनाशीलता, स्थानीय परिस्थितियों और जनमानस की भावनाओं की झलक मिलती है। कहीं तालाब के पानी की चादर से बालाजी का नाम चादरवाले बालाजी पड़ गया, तो कहीं रेलवे स्टेशन के नजदीक विराजे महादेव रेलेश्वर महादेव कहलाने लगे।