Ganeshwar Dham : हिमालय की गोद में बसे देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद गर्म पानी के कुंड के बारे में कौन नहीं जानता? आमतौर पर इसे धार्मिक चमत्कार के रूप में देखा जाता है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि ऐसा ही एक तीर्थ स्थल राजस्थान में भी स्थित है, जिसे राजस्थान का बद्रीनाथ धाम कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। आइये, आज आपको लिए चलते हैं, इसी तीर्थ के दर्शन कराने।