27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / सुकमा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के गोदाम से 80 क्विंटल अवैध धान जब्त, गोदाम सील

सुकमा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के गोदाम से 80 क्विंटल अवैध धान जब्त, गोदाम सील

Paddy Procurement 2026: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशवाहा ट्रेडर्स के गोदाम से 200 बोरी यानी 80 क्विंटल धान पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:41 AM IST

Illegal Paddy Storage

सुकमा में 80 क्विंटल धान जब्त (Photo Source- Patrika)

Illegal Paddy Storage: सीमावर्ती इलाकों से धान की अवैध आवक और भंडारण पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को तोंगपाल में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी के गोदाम से अनुमति से अधिक भंडारित करीब 80 क्विंटल धान पकड़ा। इसके बाद गोदाम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया।

Paddy seized: 200 बोरी धान जब्त

खाद्य निरीक्षक विक्रम नायडू ने बताया कि गुरुवार को संयुक्त जांच दल ग्राम पंचायत तोंगपाल स्थित मेसर्स कुशवाहा ट्रेडर्स के गोदाम पहुंचा। यहां प्रोपराइटर अर्पित कुशवाहा के गोदाम की जांच के दौरान लगभग 200 बोरी यानी 80 क्विंटल धान अनुमति से अधिक पाया गया। जांच के दौरान प्रोपराइटर मौके पर अनुपस्थित थे। इसके बाद तहसीलदार तोंगपाल अनिल ध्रुव की उपस्थिति में पंचगणों के समक्ष गोदाम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया।

सीमावर्ती रास्तों से धान खपाने की कोशिश

सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाकों में ओडिशा से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिशों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। तोंगपाल नेतानार और कोडरीपाल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर निगरानी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। अधिक मुनाफे के लालच में तस्करी की कोशिशें जारी हैं।

लगातार जारी रहेगा कार्रवाई

खाद्य निरीक्षक विक्रम नायडू ने बताया कि छिंदगढ़ क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और भंडारण की सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी अवैध रूप से धान डंप होने की जानकारी मिलती है, वहां जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तत्काल जांच और कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र ओडिशा की सीमा से लगा हुआ है, जहां से कुछ लोग बड़ी मात्रा में धान लाकर खपाने का प्रयास करते हैं। विभागीय टीम ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।