समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं, बारदाने, तौल, भंडारण और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नवीन उपार्जन केंद्रों और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।