निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद नागरिक उसमें अपना नाम और अन्य दर्ज जानकारियां जांच सकेंगे। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में कोई त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन किया जा सकेगा। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से समय रहते सूची की जांच करने की अपील की है, ताकि आवश्यक सुधार के लिए निर्धारित समय में आवेदन किया जा सके।