24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, भिलाई में 69 हजार वोटर घटे, 30 अक्टूबर तक करें दावा-आपत्ति

Voter List Update: निकाय चुनाव से पहले प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। दुर्ग जिले के चार प्रमुख नगरीय निकायों में पिछले चुनाव की तुलना में 1.05 लाख से अधिक मतदाता कम हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Oct 2026, 10:34 AM IST

Voter List Revision

मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल (फोटो सोर्स- AI)

Civic Elections: दुर्ग जिले के चार प्रमुख नगरीय निकायों- नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और नगर पालिका परिषद जामुल में आगामी दिसंबर माह में होने वाले आम चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रारंभिक निर्वाचक नामावली के अनुसार, वर्ष 2021 के पिछले निकाय चुनावों की तुलना में चारों निकायों को मिलाकर कुल 1,05,151 मतदाता कम हो
गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे बड़ी कमी नगर निगम भिलाई में देखी गई है, जहां मतदाताओं की संख्या में 69,540 की शुद्ध कमी आई है। वर्ष 2021 के चुनाव में भिलाई में 4,07,624 मतदाता पंजीकृत थे, जो अब घटकर 3,38,084 रह गए हैं।

पात्र नागरिकों के पास नाम जुड़वाने का अंतिम अवसर

प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जो पात्र नागरिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) से साफ हुई दोहरी प्रविष्टियां

निर्वाचन जानकारों के अनुसार, मतदाताओं की संख्या में आई इस भारी कमी की मुख्य वजह राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) है। सत्यापन के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए, वहीं अन्यत्र शिफ्ट हो चुके लोगों तथा लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया। इसके अलावा, दोहरे मतदान केंद्रों पर दर्ज प्रविष्टियों (डबल एंट्री) को तकनीकी जांच के जरिए निरस्त किया गया, जिसके चलते वास्तविक मतदाताओं का सटीक आंकड़ा सामने आया है।

आंकड़ों में समझें निकायों की तस्वीर

नगरीय निकाय - वार्ड संख्या - 2021 में मतदाता - वर्तमान - अंतर (कमी)

  • नगर निगम, भिलाई - 70 - 4,07,624 - 3,38,084 -69,540
  • नगर निगम, भिलाई-चरोदा - 40 - 88,205 - 71,247 -16,958
  • नगर निगम, रिसाली - 40 - 94,104 - 78,961 -15,143
  • नगर पालिका परिषद, जामुल - 20 - 22,922 - 19,412 -3,510
  • कुल योग - 170 - 6,12,855 - 5,07,704 -1,05,151

किस काम के लिए कौन सा फॉर्म भरें?

  • प्रारूप ‘क’: किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से स्थानांतरण होने पर या सूची में नाम छूट जाने पर नया नाम जुड़वाने हेतु।
  • प्रारूप ‘क-1’: कार्यक्रम जारी होने से लेकर दावा-आपत्ति निराकरण तक पालिका क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सूची में नाम दर्ज होने पर निकाय सूची में नाम जुड़वाने हेतु।
  • प्रारूप ‘ख’: मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र, पता या अन्य प्रविष्टियों में त्रुटि सुधार कराने हेतु।
  • प्रारूप ‘ग’: किसी अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्ति का नाम हटाने अथवा स्वयं का नाम सूची से विलोपित कराने के लिए आक्षेप आवेदन।

संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तारीखें

  • प्रारंभिक प्रकाशन व दावा-आपत्ति की शुरुआत: 23 अक्टूबर
  • दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर (दोपहर 3 बजे तक)
  • दावा-आपत्तियों के निराकरण की समय-सीमा: 3 नवंबर
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 30 नवंबर