22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का पारा, अगले दो दिन बाद बढ़ेगी ठण्ड

Weather Update: दुर्ग जिले में मौसम बदलने लगा है और रात का पारा गिरकर 20.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे सुबह और रात की ठंडक बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर।
less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Oct 22, 2026

Chhattisgarh Weather Update

दुर्ग में सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक (Photo Patrika)

Chhattisgarh Weather Update: दुर्ग जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात का तापमान गिरने के साथ सुबह और देर रात ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के अनुसार, बुधवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे दुर्ग जिले में रात और सुबह ठंड का असर बढऩे की उम्मीद है।

मौसम में बदलाव के साथ रखें ध्यान

सुबह जल्दी निकलने और देर रात लौटने वालों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए।
तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव का ध्यान रखना चाहिए।
सुबह की सैर पर जाने वाले लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।
मौसम शुष्क रहने से हवा में नमी कम हो सकती है, पर्याप्त पानी पीते रहें।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर मुख्य रूप से सुबह और रात के समय महसूस होगा।

दिन में गर्मी सुबह-रात राहत

22 अक्टूबर को दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिन में गर्मी और सुबह-रात हल्की ठंडक का मिला-जुला असर बना रह सकता है।