21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free coaching: सरकारी नौकरी का सपना होगा आसान, दुर्ग विश्वविद्यालय में मिलेगी UPSC-CGPSC की मुफ्त कोचिंग

Free Coaching: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर। दुर्ग विश्वविद्यालय में UPSC, CGPSC, SSC और रेलवे परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र को मंजूरी मिली। प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा बाकी है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Oct 21, 2026

Free Coaching in Chhattisgarh

दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय (Photo Patrika)

Free Coaching in Chhattisgarh: हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में अब पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देने का रास्ता खुल गया है। विवि की कार्यपरिषद ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) की स्थापना और इसके तहत कोचिंग पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं और अन्य सरकारी नौकरियों में चयन की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

वंचित वर्गों के बच्चोंं पर होगा फोकस

केंद्र का उद्देश्य भारत सरकार की संबंधित योजनाओं के प्रावधानों के तहत पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पीएम केयर्स योजना के लाभार्थी बच्चों को कोचिंग उपलब्ध कराना है। विवि की कार्यपरिषद ने प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा बाकी

मंजूरी के बाद कुलसचिव को केंद्र की स्थापना और पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने अधिकृत किया गया है। हालांकि, कोचिंग शुरू होने की तारीख, सीटों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन की समय-सीमा की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसलिए अभी विद्यार्थियों को इंताजर करना होगा। तिथि घोषित होते ही लाभ मिलेगा।

चार श्रेणियों में मिलेगी प्रशिक्षण की सुविधा

प्रस्तावित केंद्र में चार श्रेणियों की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इनमें यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा, सीजीपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं तथा बैंकिंग, बीमा और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इससे पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन के लिए व्यवस्थित तैयारी का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देना उद्देश्य

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर सफलता की राह आसान बनाना है। केंद्र की स्थापना को मिली मंजूरी के बाद अब विद्यार्थियों की नजर इसके संचालन और प्रवेश संबंधी आगामी घोषणाओं पर रहेगी। यदि प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार कोचिंग शुरू होती है, तो पात्र विद्यार्थियों को यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक संस्थागत मंच मिल सकेगा।

डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र से पात्र विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर सफलता की राह आसान बनाना है।

  • डॉ. संजय तिवारी, कुलपति, हेमचंद यादव विवि, दुर्ग