हम अक्सर सोचते हैं कि हमारी सेहत में गिरावट, वजन बढ़ना या वायरल बुखार रोज थोड़ा-थोड़ा यानी 1, 2, 3, 4… के सामान्य क्रम में बढ़ता है। लेकिन प्रकृति और हमारे शरीर का नियम इससे बिल्कुल अलग है। शरीर के भीतर वायरस के फैलने, दवा के असर करने और अच्छी-बुरी आदतों के जमा होने की रफ्तार गणित के एक जादुई अंक-'नेचुरल ग्रोथ रेट' (2.718) पर चलती है।