Hindi News / Patrika Special / Ajrakh Print : तीन पीढ़ियों का हुनर, अब 8 परिवारों में सिमटी अजरख की दुनिया
Ajrakh Print : तीन पीढ़ियों का हुनर, अब 8 परिवारों में सिमटी अजरख की दुनिया
Ajrakh Print ; अजरख प्रिंट की विरासत को रंगों से नेशनल अवॉर्डी राणामल नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने दादी-मां से हुनर सीखकर पिता की विरासत को अपना कारोबार बनाया। कभी 30-40 परिवार अजरख प्रिंट का काम किया करते थे। अब चंद परिवारों तक यह हुनर सिमट कर रह गया। आइए इस बारे में जानने के लिए पढ़ते हैं योगेन्द्र सेन की विशेष रिपोर्ट।
Ajrakh Print : कपड़े पर उभरते नीले, लाल, काले और पीले रंगों के बीच छिपी है पीढ़ियों की मेहनत, परंपरा और हुनर की कहानी। यह कहानी है बाड़मेर की पहचान अजरख प्रिंट की। कभी यहां के कई परिवारों की आजीविका का आधार रही यह पारंपरिक छपाई आज सिमटती जा रही है।