28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / अंबिकापुर में गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, 17 हाथियों के झुंड को खदेड़कर शुरू किया रेस्क्यू, 3 घंटे बाद मिली सफलता

अंबिकापुर में गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, 17 हाथियों के झुंड को खदेड़कर शुरू किया रेस्क्यू, 3 घंटे बाद मिली सफलता

Elephant Rescue Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथी का नन्हा शावक गड्ढे में गिरकर फंस गया। 17 हाथियों के झुंड के बीच वन विभाग ने करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित निकाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:41 AM IST

CG Elephant Rescue

अंबिकापुर में गड्ढे में गिरा हाथी का शावक (Photo Source- Patrika)

CG Elephant Rescue: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां हाथी के नन्हे शावक की जान बचाने के लिए वन विभाग की टीम को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उदयपुर वन परिक्षेत्र में घूम रहे हाथियों के दल का एक छोटा शावक अचानक गड्ढे में गिरकर फंस गया। शावक के गड्ढे में फंसे होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती हाथियों का झुंड था। शावक के आसपास ही हाथियों का दल मौजूद था। ऐसे में झुंड के बीच रेस्क्यू करना वन विभाग की टीम के लिए काफी जोखिम भरा था। पहले हाथियों के झुंड को सुरक्षित दूरी पर खदेड़ा गया, इसके बाद शावक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे की लगातार मेहनत के बाद टीम को सफलता मिली और नन्हे शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अपडेट जारी है…