28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Guest Editor: लड़कों संग बहाया पसीना, दूसरी बार टीम इंडिया में चुनी गईं महक

Guest Editor: लड़कों संग बहाया पसीना, दूसरी बार टीम इंडिया में चुनी गईं महक

Sunday Guest Editor Women: सोच- किसी भी कार्य को करने के लिए उस पर फोकस रहना पड़ता है, तभी सफलता मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

image

मोहन कुलदीप

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:07 PM IST

Mahak Narwase

Guest Editor: युवा क्रिकेटर महक नरवसे की कहानी कड़े संघर्ष और जिद की मिसाल है। छत्तीसगढ़ के छोटे शहर राजनांदगांव में महिला क्रिकेट के सीमित संसाधनों और अवसरों के बीच महक ने मैदान पर लडक़ों के साथ अभ्यास कर खुद को तराशा। आज उसी मेहनत के दम पर महक दूसरी बार भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने जा रही हैं।

तोड़ी सामाजिक आशंकाओं की दीवार: महक के इस सफर की नींव उनके पिता राधेश्याम नरवसे के भरोसे पर टिकी है। क्रिकेट की बारीकियों और नियमों से अनजान होने के बावजूद उन्होंने बेटी की आंखों में पल रहे सपने और उसकी प्रतिभा को पहचाना। अक्सर छोटे शहरों में बेटियों के खेल में जाने को लेकर परिवार आशंकित रहते हैं, लेकिन महक के पिता ने समाज की इन आशंकाओं से ऊपर उठकर बेटी को आगे बढ़ने की पूरी आजादी दी। परिवार से मिला यही संबल महक के लिए मैदान पर हर चुनौती से लड़ने का हौसला बनता गया।

अभावों को बनाया ताकत: महक की राह कभी आसान नहीं रही। महिला क्रिकेट के लिए पर्याप्त माहौल और अलग से अभ्यास की सुविधाएं न होने के कारण उन्होंने लड़कों के बीच मैदान में उतरकर पसीना बहाया। शुरुआत में अपनी जगह बनाना कठिन था, लेकिन नियमित अभ्यास, कड़े अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से उन्होंने खुद को साबित किया। परिस्थितियों को अपनी कमजोरी बनाने के बजाय उन्होंने प्रतिस्पर्धा का सामना किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और खेल लगातार निखरता गया।

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा: महक की उपलब्धि उन तमाम बेटियों और अभिभावकों के लिए संदेश है, जो संसाधनों की कमी के कारण कदम पीछे खींच लेते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा बड़े शहरों या सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।

इंग्लैंड के खिलाफ सूरत में खेलेंगी मुकाबला: महक इससे पहले जून-जुलाई 2026 में श्रीलंका अंडर-19 टीम के भारत दौरे पर न केवल भारतीय टीम का हिस्सा रहीं, बल्कि उपकप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। 1, 3 और 6 दिसंबर को सूरत में होने वाले ये मुकाबले जनवरी 2027 में प्रस्तावित आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है।

#में अब तक