26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur: कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर सीएम साय ने साधा निशाना

Raipur: कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर सीएम साय ने साधा निशाना

Raipur: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए अनेकों बार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:28 AM IST

Raipur

Raipur: संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को कांग्रेस द्वारा संविधान रक्षा मार्च करने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सीएम साय ने रायपुर में गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए अनेकों बार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया है, संविधान को तोड़ा-मरोड़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने अनेक बार अपने स्वार्थ के लिए जनता के द्वारा चुनी गई सरकारों को भंग किया है। 1975 में व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए आपातकाल लगाया और गैर कांग्रेसी नेताओं को जेल में डालने का काम किया। ऐसे लोग आज अगर संविधान एवं लोकतंत्र की बात करते हैं, तो इससे ज्यादा हास्यास्पद नहीं हो सकता है।

#में अब तक