28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / मोदी सरकार को परिसीमन बिल की जल्दबाजी क्यों, छत्तीसगढ़ Congress ने उठाए सवाल

मोदी सरकार को परिसीमन बिल की जल्दबाजी क्यों, छत्तीसगढ़ Congress ने उठाए सवाल

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 29 Nov 2026, 2:02 AM IST

Congress

कांग्रेस (Congress) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में डिलिमिटेशन बिल की जल्दबाजी क्यों..? उन्होंने कहा कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पीसीसी चीफ बैज ने 28 नवंबर को प्रेसवार्ता में कहा कि जब शीतकालीन सत्र का समय नजदीक है, जातिगत जनगणना अभी पूरी नहीं हुई है, तो आखिर मोदी सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने की इतनी जल्दबाजी में क्यों है..?

प्रदेशाध्यक्ष बैज ने बताया कि कांग्रेस ने स्पष्ट मांग रखी है 2029 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में टूट और सांसदों के दलबदल के बीच विशेष सत्र बुलाए जाने से सरकार की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

#में अब तक