
दुर्ग जिले के ग्राम अंडा से बालोद जिले के ग्राम झलमला तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिय आगे बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 39 किलोमीटर लंबी सड़क का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे से संबंधित रिपोर्ट और दस्तावेज शासन को सौंप दिए गए हैं। अब परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे जिलेवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विभागीय जानकारी के अनुसार प्रस्तावित फोरलेन की चौड़ाई 20 से 22 मीटर तक होगी। सड़क के बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्थित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। सर्वे के दौरान 100 से अधिक लोगों की निजी जमीन परियोजना के दायरे में आने की जानकारी मिली है। प्रभावित भू-स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वहीं निर्माण के लिए 2000 से अधिक पेड़ों की कटाई की संभावना भी सामने आई है।
लोक निर्माण विभाग की ईई आरएन उसेंडी ने बताया कि सड़क को बजट में शामिल किया गया है। शासन के निर्देशानुसार सर्वे कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन से निर्देश मिलते ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद टेंडर और निर्माण की आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें :
यह फोरलेन द्रूत ग्रामीण सड़क योजना के तहत नेशनल हाईवे-930 से जुड़ेगा। सड़क बनने से दुर्ग, बेमेतरा और बालोद के बीच आवागमन आसान होगा। किसानों को उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
नगरवासी मधुकांत यदु ने कहा कि यह सड़क पूरे क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। इससे व्यापारिक गतिविधियों, रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल जिलेवासियों की निगाहें शासन की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें :
लोक निर्माण विभाग बालोद के ईई आरएन उसेंडी ने कहा कि हमने खप्परवाड़ा से झलमला तक सर्वे पूर्ण कर जानकारी शासन को भेज दी है। शासन के निर्देश अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Nov 2026, 10:34 PM IST
Published on:
28 Nov 2026, 10:34 PM IST
बड़ी खबरें
View AllExclusive
Prime




