21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / पंचायत चुनाव : गांवों में आरएलपी का डंका, नागौर जिला परिषद में 19 सीटों के साथ पाया स्पष्ट बहुमत

पंचायत चुनाव : गांवों में आरएलपी का डंका, नागौर जिला परिषद में 19 सीटों के साथ पाया स्पष्ट बहुमत

नागौर जिला परिषद के 37 वार्डों में ससे कांग्रेस 11 और भाजपा 7 पर सिमटी, 12 पंचायत समितियों के 212 वार्डों में से सबसे ज्यादा 91 सीटों पर आरएलपी ने जीत दर्ज की
6 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:14 PM IST

नागौर पंचायतराज चुनाव परिणाम

नागौर पंचायतराज चुनाव परिणाम

नागौर.पंचायतराज चुनाव में जनता का लिखा फैसला शुक्रवार को मतगणना के साथ ही सामने आ गया। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती जिला मुख्यालय पर दो कॉलेजों में बने मतगणना केन्द्र पर सम्पन्न हुई। इस बार ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

जिला परिषद के 37 वार्डों में से आरएलपी ने 19 में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीं सभी 12 पंचायत समितियों के 212 वार्डों में से सबसे ज्यादा 91 सीटों पर आरएलपी ने जीत दर्ज की है। दूसरे नम्बर पर 64 सीटों के साथ कांग्रेस रही। सबसे बुरी िस्थति भाजपा की रही। जिले में महज 39 सीटों पर ही प्रत्याशी जीत पाए है। महज दो पंचायत समिति में भाजपा ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।

दो पंचायत समितियों में नहीं खुला भाजपा-कांग्रेस का खाता

जिले की श्रीबालाजी-अलाय पंचायत समिति में भाजपा का खाता भी नहीं खुला। जबकि इस नवसुजित पंचायत समिति को भाजपा सरकार के समय ही बनाया गया है। इसी तरह पांचौड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई। यह भी नवसृजित पंचायत समिति है।

जिला परिषद ने चौंकाया, पलट गया पासा

जिला परिषद में आरएलपी ने 37 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस 11 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। जबकि भाजपा को महज 7 सीटों से संतोष करना पड़ा। सबसे हैरान करने वाला गणित यह भी है कि पिछले पंचायत राज चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और जिला परिषद नागौर में कुल 47 वार्ड थे। इनमें आरएलपी को 9 सीटें ही मिली थी। इस बार कुल सीटों में दस कम होने के बावजूद आरएलपी 19 पर पहुंच गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस 18 और भाजपा को 20 सीटें मिली थी। कांग्रेस इस बार दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। परन्तु भाजपा तो 7 पर ही सिमट कर रह गई।

जिला परिषद:वार्डवार इस तरह रही तस्वीर

आरएलपी ने जिला परिषद के वार्ड 1 से 8 तक में जीत दर्ज की। इसके बाद वार्ड 9 कांग्रेस और 10 को भाजपा ने जीता। भाजपा को वार्ड 10, 17, 18, 19, 23, 30 और 37 में जीत मिली। वहीं कांग्रेस ने वार्ड 9, 21, 22, 24, 25, 26, 27, 29, 31, 32 और 33 में विजय हासिल की।

तिलोकराम की सबसे बड़ी जीत

जिला परिषद में सबसे बड़ी जीत वार्ड 34 में आरएलपी के तिलोकराम ने दर्ज की। उन्होंने 15,235 मत हासिल कर कांग्रेस के बीरबल को 5,703 मतों से हराया। दूसरी बड़ी जीत वार्ड 22 में कांग्रेस के देवकरण ने भाजपा के हरिराम को 5,671 मतों से हराकर दर्ज की। सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 15 में रहा। आरएलपी के विजय कुमार ने भाजपा के सुखाराम को महज 196 मतों से हराया।

कई वार्डों में सीधा मुकाबला रोचक रहा

वार्ड 16 में आरएलपी की आयुषी लामरोड़ ने कांग्रेस की शकुंतला को 338 मतों से हराया। वार्ड 24 में कांग्रेस की अंजू देवी ने भाजपा की रतन कंवर को 417 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 30 में भाजपा की बाऊ देवी ने कांग्रेस की रेशमी देवी को 398 मतों से हराया।

नागौर जिला परिषद चुनाव: 37 वार्डों में विजेता-उपविजेता की पूरी सूची
वार्ड - विजेता प्रत्याशी (पार्टी) - मिले मत - उपविजेता प्रत्याशी (पार्टी) - मिले मत - जीत का अंतर
1 - शांति देवी (आरएलपी) - 8295 - उर्मिला (भाजपा) - 7000 - 1295
2 - सीमा मेघवाल (आरएलपी) - 5839 - कमला (भाजपा) - 4632 - 1207
3 - भंवरलाल सियाग (आरएलपी) - 13739 - अखिलेश मन्नाराम (भाजपा) - 9198 - 4541
4 - सोनिया (आरएलपी) - 9820 - ज्योति (भाजपा) - 6852 - 2968
5 - सुरेन्द्र सिंह (आरएलपी) - 9178 - कानाराम पालियाल (भाजपा) - 5465 - 3713
6 - श्यामा राम (आरएलपी) - 9555 - रामरतन (भाजपा) - 7540 - 2015
7 - सीताराम (आरएलपी) - 6867 - घीसाराम (भाजपा) - 6193 - 674
8 - नेमारामईंनाणियां(आरएलपी) - 7673 - निम्बाराम काला (कांग्रेस) - 5637 - 2036
9 - इंद्रा (कांग्रेस) - 7700 - मुन्नी (आरएलपी) - 6518 - 1182
10 - सुमता कंवर (भाजपा) - 7743 - मंजू (आरएलपी) - 6683 - 1060
11 - ममता तंवर (आरएलपी) - 8158 - जयश्री (भाजपा) - 7100 - 1058
12 - पांचाराम(आरएलपी) - 7320 - रामनिवास जुरिया (कांग्रेस) - 6122 - 1198
13 - समु देवी (आरएलपी) - 8747 - मुन्नी देवी (भाजपा) - 6288 - 2459
14 - शारदा (आरएलपी) - 9394 - रेनू धूण (भाजपा) - 8369 - 1025
15 - विजय कुमार (आरएलपी) - 7113 - सुखाराम (भाजपा) - 6917 - 196
16 - आयुषी लामरोड़(आरएलपी) - 9454 - शकुंतला (कांग्रेस) - 9116 - 338
17 - महेंद्र डांगा (भाजपा) - 8093 - सुरेश (कांग्रेस) - 6562 - 1531
18 - कांता देवी (भाजपा) - 8667 - मनू देवी नारनोलिया (कांग्रेस) - 7936 - 731
19 - रविन्द्र सिंह (भाजपा) - 6982 - हेमाराम (आरएलपी) - 6716 - 266
20 - सलीम मोहम्मद (आरएलपी) - 9877 - प्रभूराम (भाजपा) - 8551 - 1326
21 - प्रेमसुख (कांग्रेस) - 9096 - रिछपाल सिंह (आरएलपी) - 8307 - 789
22 - देवकरण (कांग्रेस) - 11532 - हरिराम (भाजपा) - 5861 - 5671
23 - रामेश्वर (भाजपा) - 8757 - राकेश महिया(आरएलपी) - 7634 - 1123
24 - अंजू देवी (कांग्रेस) - 7557 - रतन कंवर (भाजपा) - 7140 - 417
25 - परमेश्वर लाल (कांग्रेस) - 9471 - हरिराम (भाजपा) - 7059 - 2412
26 - शंकरलाल (कांग्रेस) - 7418 - सीताराम (आरएलपी) - 5862 - 1556
27 - जिवणी देवी (कांग्रेस) - 8242 - सफीना बेगम (आरएलपी) - 7237 - 1005
28 - अंजू (आरएलपी) - 12832 - मनीष भाकर (कांग्रेस) - 9120 - 3712
29 - सरोज (कांग्रेस) - 8002 - निरमा (आरएलपी) - 7724 - 278
30 - बाऊ देवी (भाजपा) - 6731 - रेशमी देवी (कांग्रेस) - 6333 - 398
31 - रेखा (कांग्रेस) - 7678 - श्वेता पंवार (भाजपा) - 6057 - 1621
32 - मुन्नी देवी (कांग्रेस) - 7833 - चुनकी देवी (आरएलपी) - 6460 - 1373
33 - उस्मान खां (कांग्रेस) - 8837 - घेवरराम(आरएलपी) - 7568 - 1269
34 - तिलोकराम (आरएलपी) - 15235 - बीरबल (कांग्रेस) - 9532 - 5703
35 - केसर (आरएलपी) - 10255 - चुका देवी खिलेरी (कांग्रेस) - 6684 - 3571
36 - माया मेघवाल (आरएलपी) - 8883 - भंवरी (कांग्रेस) - 7746 - 1137
37 - अनिल (भाजपा) - 6400 - संजय (कांग्रेस) - 5351 - 1049

पार्टीवार सीटों का गणित

पार्टी - विजेता सीटें 7

आरएलपी - 19

कांग्रेस - 11

भाजपा - 7

कुल - 37

आरएलपी की पंचायत समितियों में भी सबसे ज्यादा सीटें

पंचायत चुनाव में नागौर जिले की 12 पंचायत समितियों के 212 वार्डों के परिणामों में भी आरएलपी ने अपना दबदबा कायम रखा। यहां आरएलपी ने सर्वाधिक 91 सीटें जीती है। जबकि कांग्रेस को 64 और भाजपा को 39 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीय भी 18 जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

पंचायत समितियों में आरएलपी का दबदबा

जिले की 12 में से तीन पंचायत समितियों पांचौड़ी, खींवसर और श्रीबालाजी-अलाय में आरएलपी ने स्पष्ट बहुमत यानि आधे से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज कर प्राप्त किया है। जबकि मूंडवा, मेड़ता रोड-गोटन दो पंचायत समितियों में सबसे बड़े दल के रूप में आरएलपी ने मौजूदगी दर्ज कराई है। मेड़ता सिटी पंचायत समिति में आरएलपी व भाजपा को बराबर सीटें मिली है। इसी तरह पंचायत समिति रियांबड़ी व जायल में आरएलपी और कांग्रेस का मुकाबला बराबरी का रहा। शेष रही पंचायत समितियों में डेगाना और डेह को स्पष्ट बहुमत मिला है। भैरूंदा पंचायत समिति में कांग्रेस आठ सीट के साथ सबसे बड़ा दल है लेकिन यहां भी बहुमत से दूर है। जिले में भाजपा को किसी भी पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

नागौर पंचायत समिति का रौचक रहा परिणाम

नागौर पंचायत समिति में सबसे बड़ा दल कांग्रेस रहा। कुल 15 में से 6 सीटें कांग्रेस को मिली लेकिन बहुमत से बहुत दूर है। यहां आरएलपी पांच सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रही है। भाजपा को महज दो सीटें मिली है। शेष दो वार्ड में निर्दलीय जीते है। कुल मिलाकर यहां जोड़-तोड़ का घमासान रहने की पूरी उम्मीद है।

15 में से 12 महिलाओं ने दर्ज की जीत

नागौर पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड में से 12 पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पंचायत समिति प्रधान का पद यहां महिला आरक्षित है।

नागौर जिले की तस्वीर...एक नजर में

कुल पंचायत समिति - 12

कुल वार्ड - 212

- भाजपा- 39

- कांग्रेस- 64

आरएलपी - 91

निर्दलीय - 18

नागौर जिला: पंचायत समितियों में दलों की तस्वीर

पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय

कुल वार्ड - 15

आरएलपी - 10

भाजपा - 0

कांग्रेस - 2

निर्दलीय - 3

--------------

पंचायत समिति नागौर

कुल वार्ड - 15

आरएलपी - 5

भाजपा - 2

कांग्रेस - 6

निर्दलीय - 2

-------------

पंचायत समिति पांचौड़ी

कुल वार्ड - 15

आरएलपी - 11

भाजपा - 4

कांग्रेस - 0

पंचायत समिति खींवसर

कुल वार्ड - 17

आरएलपी - 12

भाजपा - 1

कांग्रेस - 4

पंचायत समिति मूण्डवा

कुल वार्ड - 25

आरएलपी - 12

भाजपा - 2

कांग्रेस - 5

निर्दलीय - 6

पंचायत समिति मेड़ता रोड-गोटन

कुल वार्ड - 17

आरएलपी - 8

भाजपा - 6

कांग्रेस - 2

निर्दलीय - 1

पंचायत समिति मेड़ता सिटी

कुल वार्ड - 17

आरएलपी - 6

भाजपा - 6

कांग्रेस - 4

निर्दलीय - 1

पंचायत समिति डेगाना

कुल वार्ड - 23

आरएलपी - 4

भाजपा - 5

कांग्रेस - 12

निर्दलीय - 2

पंचायत समिति रियां बड़ी

कुल वार्ड - 15

आरएलपी - 5

भाजपा - 4

कांग्रेस - 5

निर्दलीय - 1

पंचायत समिति भैरूंदा

कुल वार्ड - 19

आरएलपी - 7

भाजपा - 3

कांग्रेस - 8

निर्दलीय - 1

पंचायत समिति जायल

कुल वार्ड - 19

आरएलपी - 7

भाजपा - 4

कांग्रेस - 7

निर्दलीय - 1

पंचायत समिति डेह

कुल वार्ड - 15

आरएलपी - 4

भाजपा - 2

कांग्रेस - 9