नागौर। लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए 74 वर्षीय गणपतराम भाकर शनिवार को अपने पोते-पोतियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल भी किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी मतदान साबित होगा। वोट डालने के कुछ देर बाद ही विद्यालय परिसर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।