बाजरे की रोटी पर देसी घी लगाकर गुड़ के साथ खाने का स्वाद अलग ही होता है। वहीं लहसुन की चटनी, हरी मिर्च, प्याज, दही और छाछ इसके जायके को और बढ़ा देते हैं। मिट्टी के चूल्हे पर बनी मोटी रोटी का स्वाद आज भी लोगों को आकर्षित करता है। सर्दियों में ग्रामीण परिवारों की भोजन की थाली में यह पारंपरिक पकवान विशेष स्थान रखता है।