10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोशनी की चमक में नहाया शहर , रात तीन बजे तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी

नागौर. दीपावली पर शहर में रोशनी और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला। शाम ढलते ही घरों की देहरी से लेकर बाजारों और प्रमुख चौराहों तक दीपों और रंगीन झालरों की जगमगाहट छा गई। शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते पटाखों और उनकी गूंज से शहर देर रात तक गुलजार रहा। किले की ढाल, सदर बाजार, गांधी चौक सहित प्रमुख बाजारों में आकर्षक सजावट रही। आवासीय कॉलोनियों में भी घरों को दीपों से सजाया गया। रात 3 बजे तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 10 Nov 2026, 8:58 PM IST

Nagaur: The sky over Nagaur lit up with fireworks.

Nagaur. The sky illuminated by fireworks

शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ घर-घर जले दीप, बाजारों से कॉलोनियों तक जगमगाहट; रामा-श्यामा पर दूसरे दिन भी उत्सव का माहौल, दुकानों पर हुआ आत्मीय स्वागत

नागौर. दीपोत्सव के मौके पर शाम ढलते ही शहर की सडक़ों पर रोशनी उतर आई, और आसमान आतिशबाजी के रंगों से सराबोर रहा। कहीं घरों की देहरी पर दीपों की कतारें जगमगा रही थीं, तो कहीं बिजली की रंगीन झालरों से सजे बाजार लोगों को आकर्षित कर रहे थे। रोशनी और उल्लास के इस माहौल में शहर ने दीपावली का पर्व पूरे उत्साह से मनाया। शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों पर गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर रात 3 बजे तक थमा नहीं। पटाखों की गूंज के बीच आसमान में बिखरती रंगीन रोशनी ने दीपावली की रात को गुंजाए रखाा। शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों पर भी की गई आकर्षक विद्युत सजावट से पूरा शहर रंगीन झिलमिलाती रोशनी की चमक से जगमग-जगमग होता रहा।

बाजारों में सजावट ने बदली शहर की तस्वीर
दीपावली पर बाजारों की रौनक रंगीन रोशनियों में डूबी रही। किले की ढाल, रामपोल, शिवबाड़ी, गांधी चौक, सदर बाजार, तिगरी बाजार, मच्छियों का चौक, दिल्ली दरवाजा, कॉलेज रोड, सर्राफा बाजार और बरतन बाजार में दुकानों को रंगीन झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मानासर चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर भी विद्युत सजावट की छटा बिखरी रही। रोशनी से नहाए बाजारों में दीपावली का उत्सवी में बदला बदले शहर का माहौल पूरी रात रोशनी से चकाचौंध चमकता रहा। दुकानों के बाहर की गई सजावट ने राहगीरों और खरीदारों का ध्यान खींचा। रोशनी देखने के लिए पहुंचे लोगों से बाजार में दीपोत्सव पर भी चहल-पहल बनी रही।
या संस्थानों के नाम
कॉलोनियों में भी घर-घर रोशनी का उत्सव
शहर के आवासीय क्षेत्र भी दीयों एवं बिजली की रंगीन झालरों से निकलती रोशनियों में चमकते रहे। इंदिरा कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, प्रतापसागर कॉलोनी, नया दरवाजा, पीएचईडी कॉलोनी, बाठडिय़ों का चौक, काठडिय़ों का चौक, भूरावाड़ी और मिश्रावाड़ी में घरों को दीपों और बिजली की झालरों से सजाया गया गया। शाम होते ही घरों की छतों पर आतिशबाजी शुरू हो गई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों के बाहर जगमगाते दीप और आसमान में चमकते पटाखों से हर गली उत्सव के रंग में रंगी रही। दीपावली पर शहर के मंदिरों में भी विशेष चहल-पहल रही। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। घरों में पूजन के बाद परिवारों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आस्था और पारिवारिक उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया।

रामा-श्यामा पर बाजारों में दिखा भाईचारा
दीपावली के अगले दिन सोमवार को रामा-श्यामा की परंपरा के तहत मेल-मुलाकात और बधाइयों का सिलसिला चला। लोग परिचितों, रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने पहुंचे। बाजारों में दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर विशेष आयोजन किए, और आने वाले ग्राहकों व परिचितों का आत्मीय स्वागत किया। बाजार से गुजर रहे खरीदार भी इस अपनत्व से उत्साहित नजर आए। दीपावली की रात की जगमगाहट के बाद अगले दिन मेल-मिलाप से माहौल स्नेह मिलन के रंग में रंगा रहा।