
Nagaur: Annakut Festival at Banshiwala Temple
शहर के मंदिरों में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम, हाउसिंग बोर्ड के महादेव मंदिर में 6 फीट ऊंचा गोवर्धन स्वरूप बना आकर्षण
नागौर. दीपावली के बाद शहर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा की धूम रही। शहर के प्रमुख बंशीवाला मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट के आयोजन हुए। ताऊसर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड के श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर तैयार किया गया 6 फीट का गोवर्धन स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के बंशीवाला में 56 व्यंजनों के साथ शृंगारित बंशीवाला का फूलों से भव्य किया गया स्वरूप आस्था का केन्द्र बना रहा। इस दौरान आए श्रद्धालुओं ने भी भगवान को भोग अर्पित किया, और मनवांछित कामनाएं की। ऐसे ही हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां ताजे गोबर से 6 फीट का भगवान गोवर्धन का भव्य स्वरूप तैयार किया गया। इस विशेष झांकी के निर्माण में अंकित कौशिक, लवित कौशिक, प्रीति माथुर, मीनल एवं अंजली सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। झांकी कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। पंडित ताराचंद सारस्वत के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया, और भगवान को छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाकर भोग अर्पित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महाआरती हुई। मंदिर को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में राकेश माथुर, रमेश वर्मा, अजीत ओझा, हर्षित माथुर, मनमोहन मिश्रा, महेंद्र फुलफागर, सामा राम, दामोदर, सुरेश दाधीच, कमल सोनी, रामा किशन आदि ने पूजन में भाग लिया।
नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालू, अंजनी माता व बजरंगबली के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
नागौर. नया दरवाजा स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्ति और संगीत का अनूठा संगम रहा। मंदिर में गूंजते भजनों के बीच श्रद्धालु रामनाम संकीर्तन में लीन रहे। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से पहुंची महिलाओं की ओर से भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर श्रद्धालू देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। इस मौके पर हुए अन्नकूट प्रसादी के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बालाजी को लाड लड़ावे माता अंजनी, बालाजी को भोग लगावे माता अंजनी' भजन से श्रद्धालू भाव-विभोर रहे। इसके साथ ही 'पांव में घुंघरू बांध के नाचे, जपे राम की माला-बजरंग बाला' और 'सालासर वाला-हरियो विघ्न सब दूर' जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। महिलाओं ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी। हनुमानलला की महाआरती की। इसके बाद बालाजी को भोग लगाया गया। मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष रामकुमार भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की। इस दौरान पन्नालाल लोहिया, घनश्याम शर्मा, गोपाल, शंकरलाल चतुर्वेदी, जितेंद्र सुथार, धनराज रांकावत, गंगाधर सोनी, रामकुमार शर्मा, गोविंद दाधीच और महावीर सिंह आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। नागौर. नया दरवाजा स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्ति और संगीत का अनूठा संगम रहा। मंदिर में गूंजते भजनों के बीच श्रद्धालु रामनाम संकीर्तन में लीन रहे। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से पहुंची महिलाओं की ओर से भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर श्रद्धालू देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। इस मौके पर हुए अन्नकूट प्रसादी के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बालाजी को लाड लड़ावे माता अंजनी, बालाजी को भोग लगावे माता अंजनी' भजन से श्रद्धालू भाव-विभोर रहे। इसके साथ ही 'पांव में घुंघरू बांध के नाचे, जपे राम की माला-बजरंग बाला' और 'सालासर वाला-हरियो विघ्न सब दूर' जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। महिलाओं ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी। हनुमानलला की महाआरती की। इसके बाद बालाजी को भोग लगाया गया। मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष रामकुमार भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की। इस दौरान पन्नालाल लोहिया, घनश्याम शर्मा, गोपाल, शंकरलाल चतुर्वेदी, जितेंद्र सुथार, धनराज रांकावत, गंगाधर सोनी, रामकुमार शर्मा, गोविंद दाधीच और महावीर सिंह आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
10 Nov 2026, 9:46 PM IST
Published on:
10 Nov 2026, 9:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़




