13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी में जहरीले रसायनों का अलार्म! अमृत के साथ गटक रहे विषैले रसायन

नहरों में दू​षित पानी आ रहे होने को लेकर चिंताएं कायम है। इस बीच प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी को शुद्ध मानकर पीने के उपयोग में लिया जा रहा था। परन्तु ताजा जांच रिपोर्ट में नागौर के 28 पारंपरिक जलस्रोतों के पानी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इनके जल में ऑक्लोरिनेटेड कीटनाशकों की मौजूदगी मिली है। जो बेहद खतरनाक कीटनाशक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 13 Nov 2026, 1:18 PM IST

प्रताप सागर तालाब नागौर

प्रताप सागर तालाब नागौर

दिनेश कुमार स्वामी @ नागौर। शहरों और गांवों की जीवनरेखा माने जाने वाले पारंपरिक जलस्रोत्र व तालाब अब प्रदूषण के गंभीर खतरे से घिरे नजर आ रहे हैं। इनके पानी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में कई विषैले रसायनों के घुले होने का खुलासा हुआ है। नागौर शहर के प्रतापसागर तालाब के पानी का पीएच स्तर 12 के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। शहर व गांवों के कुल 28 तालाबों के पानी की जांच में ऑक्लोरिनेटेड पेस्टीसाइड के अवशेष मिले होने गंभीर खतरे का अलार्म हैं।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के सहयोग से राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर की प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने नागौर जिले के जल स्रोतों पर वैज्ञानिक पद्धति से शोध किया है। इसमें यहां के जलस्रोतों के पानी के नमूनों में ऑक्लोरिनेटेड पेस्टीसाइड का चिंताजनक स्तर पाया गया।


अलवर स्थित पर्यावरण विष विज्ञान प्रयोगशाला में किए नागौर जिले के जल नमूनों के विश्लेषण से पता चला कि नल, हैंडपंप और तालाबों आदि जल स्रोतों में कीटनाशक के अवशेष विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निर्धारित सुरक्षा सीमाओं से ज्यादा हैं। शहरी क्षेत्र के तालाबों की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों की तुलना में ज्यादा खराब है।

जांच रिपोर्ट: कहीं पीएच 12, कहीं रसायनिक अवशेष

जल गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार नागौर के प्रतापसागर तालाब के पानी का पीएच स्तर 12 सामने आया। प्रतापसागर में घुलित ऑक्सीजन (डीओ) 3 पीपीएम और टर्बिडिटी 70 जेटीयू दर्ज की गई। जड़ा तालाब में पीएच 6.1 रहा। गिनाणी तालाब में टर्बिडिटी 60 जेटीयू और समस तालाब में 55 जेटीयू रही। 28 जलस्रोतों के नमूनों में टर्बिडिटी 39 से 70 जेटीयू और घुलित ऑक्सीजन 3 से 4.3 पीपीएम के बीच पाई गई। जांच में अल्फा बीएचसी, बीटा बीएचसी, डेल्टा बीएचसी, हेप्टाक्लोर, गामा क्लोरडेन, अल्फा क्लोरडेन, एंडोसल्फान-1, एंडोसल्फान-2, एंड्रिन, एंड्रिन कीटोन और मेथॉक्सीक्लोर जैसे खतरनाक रसायन जल में होने का पता चला।

इन 28 जलस्रोतों के नमूनों की जांच

एमजीएसयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थी नरेंद्र प्रजापत ने जिले में 28 जल स्रोतों से पानी के नमूने संकलित किए। इनमें नागौर के प्रतापसागर, बख्तसागर, गिनाणी, जड़ा तालाब, लालसागर, समस, जाजोलाई, शक्कर तालाब। गांव फागली, अमरपुरा, मालगांव, गुड़ला, चूंटीसरा, अठियासन, ताऊसर, ताऊसर रोड, जीवनबेरा, कंवलीसर, बासनी बेलीमा, कुम्हारी, बसवानी, अर्जुनपुरा के तालाब। खींवसर व मेड़ता सिटी कस्बे के जलस्रोत, टांकला, बरणगांव, गोवा खुर्द और सिंघाणी से जल नमूने लिए गए।

टॉपिक एक्सपर्ट…
इंसान व जंंतुओं के स्वास्थ्य पर खतरा

  • डॉ. ममता शर्मा, कॉलेज प्रोफेसर एवं कीटनाशक एक्सपर्ट नागौर जिले के जल नूमनों की जांच निष्कर्ष से स्पष्ट हैं कि यह पानी इंसानों के पीने और मवेशियों को पिलाने के लिए पूरी तरह से सुर​क्षित नहीं है। इनके बावजूद, स्थानीय आबादी अपनी दैनिक जरूरतों के लिए इन जलस्रोतों पर निर्भर है। पानी में मिले ऑक्लोरिनेटेड पेस्टीसाइड जैव-संचयी विषैले पदार्थ हैं। जो मनुष्यों और जानवरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालते है। इनसे कैंसर, भ्रूण विकास में असामान्यताएं, आनुवंशिक परिवर्तन, मधुमेह, प्रतिरक्षा तंत्र की कमजोरी और प्रजनन क्षमता पर असर शामिल है।

तालाबों की अंगोर बचानी जरूरी


पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. अनिल कुमार छंगाणी के अनुसार तालाब के अंगोर यानी उस जलग्रहण क्षेत्र को बचाना सबसे जरूरी है। यहां से बारिश का पानी बहकर तालाब तक पहुंचता है। अंगोर पर अतिक्रमण, कचरा, सीवरेज निकासी और आस-पास कीटनाशकों के उपयोग पर सख्ती से रोक लगानी होगी। तालाबों की नियमित सफाई भी जरूरी है।