
श्यामलाल का जन्म एक दिसम्बर 1985 को नागौर जिले के गांव खुड़खुड़ा खुर्द में हुआ। पांचवीं तक गांव के सरकारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय कुचामन सिटी में चयन हो गया। जहां कक्षा छह से 12 तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से 2005 में स्नातक की। इस बीच जोधपुर दैनिक भास्कर में जॉब लग गई। जॉब के साथ श्यामलाल ने जेएनवीयू जोधपुर से वर्ष 2007 में पत्रकारिता में एमए किया। साथ ही कम्प्यूटर में डिप्लोमा भी किया। इसके बाद राजस्थान पत्रिका पाली संस्करण में पेज डिजायनर के रूप में मार्च 2010 तक ढाई साल सेवाएं दी। फिर दैनिक भास्कर पाली संस्करण में सब एडिटर के रूप में नवम्बर 2012 तक ढाई साल सेवाएं दी। 16 नवम्बर 2012 को राजस्थान पत्रिका नागौर कार्यालय में एक रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया। यहां चार साल बेहतरीन कार्य करने पर संस्थान ने चीफ रिपोर्टर के पद पर पदौन्नत कर दिया। 2016 से अब तक नागौर में ही काम कर रहा है। पिछले 13 सालों में नागौर में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए राजस्थान पत्रिका का झाबरमल राष्ट्रीय अवार्ड सहित कई मासिक अवार्ड मिले। नागौर शहर के तालाबों की सफाई व जीर्णोद्धार करवाने पर बीकानेर की संस्था ने पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया। राजस्थान पत्रिका संस्थान ने श्यामलाल के कार्य को देखते हुए मई 2026 में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर पदौन्नत किया। श्यामलाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत पारम्परिक जल स्रोतों की साफ-सफाई, हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण, नींव अभियान के तहत शिक्षा सुधार, तिरंगा रैली सहित अभियान चलाए, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
