
दुर्ग-भिलाई में रील्स का बढ़ा क्रेज (Photo Source- AI Generate)
Social Media Earning: दुर्ग-भिलाई में युवाओं के बीच सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन का जुनून तेजी से बढ़ा है। कॉलेज कैंपस, जिम, कैफे या शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मोबाइल कैमरे के सामने रील बनाते युवा आम नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पहचान बनाने की यह चाहत अब केवल टाइमपास नहीं रही, बल्कि युवाओं के लिए कमाई और स्वरोजगार का नया माध्यम बन गई है।
कैंपस व कॉमेडी: कॉलेज छात्र कैंपस लाइफ और कॉमेडी स्किट तैयार कर रहे हैं।
फिटनेस व फूड: जिम जाने वाले युवा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखा रहे हैं, तो फूड ब्लॉगर्स शहर के कैफे और स्ट्रीट फूड को प्रमोट कर रहे हैं।
संस्कृति व लाइफस्टाइल: फैशन, मेकअप, ट्रैवल और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से जुड़े कंटेंट को भी खासी लोकप्रियता मिल रही है।
एक अनुमानित सर्वे के मुताबिक, ट्विन सिटी में करीब पांच हजार ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय हैं, जिनसे नियमित रूप से रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जा रहे हैं। इनमें कॉलेज छात्रों के साथ नौकरीपेशा युवा, जिम ट्रेनर और छोटे कारोबारी भी शामिल हैं। स्मार्टफोन और आसान एडिटिंग ऐप्स ने घर की छत से लेकर शहर की सडक़ों तक को शूटिंग लोकेशन बना दिया है।
स्थानीय स्तर पर छोटे और मझोले क्रिएटर्स की रील्स पर 500 से पांच हजार व्यूज आना सामान्य हो गया है। बाजार दरों के अनुसार, शुरुआती क्रिएटर्स को एक प्रमोशनल रील के लिए 1500 रुपए तक मिल रहे हैं, जबकि अच्छी पहुंच वाले क्रिएटर्स 2 से 5 हजार रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। शुरुआत में कई युवा पैसे के बजाय मुफ्त खाना, कपड़े या जिम की सदस्यता (बार्टर डील) के बदले भी स्थानीय व्यवसायों का प्रमोशन कर रहे हैं।
पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। पहले जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म दोस्तों से जुड़ने, फोटो शेयर करने और मनोरंजन तक सीमित थे, वहीं अब ये प्लेटफॉर्म कमाई और करियर बनाने का माध्यम भी बन रहे हैं। खासकर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच दिया है।
स्मार्टफोन, इंटरनेट और वीडियो एडिटिंग ऐप्स की आसान उपलब्धता ने कंटेंट क्रिएशन को पहले के मुकाबले काफी सरल बना दिया है। अब वीडियो बनाने के लिए महंगे कैमरे, बड़े स्टूडियो या विशेष तकनीकी संसाधनों की जरूरत नहीं रह गई है। युवा अपने मोबाइल फोन से ही वीडियो शूट करते हैं, एडिट करते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। कंटेंट क्रिएशन में सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग रुचि और प्रतिभा वाले लोगों के लिए अवसर मौजूद हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
27 Nov 2026, 12:23 PM IST
Published on:
27 Nov 2026, 12:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़




