28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / नेपाल ने ऐलान की क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर प्लेऑफ की टीम, 4 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

नेपाल ने ऐलान की क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर प्लेऑफ की टीम, 4 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Nepal Cricket Team: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के लिए नेपाल ने 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। संदीप लामिछाने टीम की कप्तानी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:51 PM IST

Sandeep Lamichhane

संदीप लामिछाने (फोटो- IANS)

Nepal Squad for World Cup 2027 Qualifiers Playoffs: 4 दिसंबर से शुरू होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के लिए नापल ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। नेपाल पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रही है। मेजबान नेपाल की कमान संदीप लामिछाने ही संभालेंगे। टीम में करण केसी, पूर्व कप्तान रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और विकेटकीपर-बल्लेबाज आसिफ शेख जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट से 4 टीमें क्वालीफायर में जगह बनाएंगी।

4 टीमों को मिलेगा क्वालीफायर का टिकट

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें नेपाल, इटली, नामीबिया, युगांडा, कुवैत, कनाडा, जर्सी और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इस टूर्नामेंट से उन अंतिम चार टीमों का पता चलेगा, जो अगले चरण में पहले से क्वालीफाई कर चुकी छह टीमों के साथ जुड़ेंगी। छह टीमें पहले ही क्वालीफायर में अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं, जिनमें दो बार की पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएसए शामिल हैं। अगले महीने नेपाल में होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के जरिए चार और टीमें क्वालीफाई करेंगी।

क्वालीफायर में शामिल 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। राउंड-रॉबिन ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे और शीर्ष चार टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। 14 टीमों वाले इस वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे करेंगे, जो पूर्ण सदस्य मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। आठ अन्य टीमों ने 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग के जरिए सीधे प्रवेश हासिल किया है। इन टीमों में भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

नेपाल पहली बार इन टीमों के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहा है। नेपाल, जिसे 2018 में वनडे इंटरनेशनल का दर्जा मिला था, वह कभी भी मेंस वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेला है। यह देश 2014, 2024 और 2026 में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार हिस्सा ले चुका है। नेपाल ने अब तक 100 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 50 में जीत हासिल की है। इस दौरान 47 में हार मिली, 1 मैच टाई रहा है, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। आईसीसी वनडे चैंपियनशिप में नेपाल 31 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 17वें स्थान पर है।

नेपाल की पूरी टीम

संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, ईशान पांडे, देव खनाल, कुशल भुरतेल, राशिद खान, रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, बशीर अहमद, करण केसी, नंदन यादव, ललित नारायण राजबंशी और अभिषेक गौतम।