28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, भाविका अहिरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, भाविका अहिरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एसीसी अंडर-19 विमेंस एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भाविका अहीरे को कप्तान और अनादि तागड़े को उप-कप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय टीम की पूरी सूची जानें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:34 PM IST

India U19 squad

भाविका अहिरे। (Photo- IANS)

India U19 squad: UAE में होने वाले आगामी ACC U19 महिला एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भाविका अहिरे को भारतीय महिला अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अनादी तागड़े को उप-कप्तान बनाया गया है।

भविका अहिरे के अलावा श्रेया एस चव्हाण भी विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा टीम में दीया यादव, इरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, समायरा राघव और उमा काश्वी शामिल हैं। इस टीम में 15 वर्षीय ऑलराउंडर उमा काशवी को जगह दी गई है, जिम्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा भारत

अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहा है। भारत की महिला अंडर-19 टीम ने 2024 में मलेशिया में खेले गए पहले संस्करण का खिताब जीता था। हालांकि बीसीसीआई की ओर से टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारत की महिला अंडर-19 टीम

भाविका अहिरे (कप्तान व विकेटकीपर), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अच्छाह पारमार, अनादी तागड़े (उपकप्तान), पलक सिंह।

खबर अपडेट हो रही है..